फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन पर गीता का प्रभाव पर लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
पानीपत। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल समालखा के बच्चे योगा करते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान आर्य कॉलेज के प्रांगण में प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें अपोलो इंटर नेशनल स्कूल समालखा ने गीता को वैज्ञानिक दृष्टि से पेश किया। लोगों को बताया गया कि इससे उनके जीवन पर किस तरह प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने गीता जयंती के समापन अवसर पर विभिन्न प्रदर्शनियों को अवलोकन कर विभागीय जानकारी ली और बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपोलो इंटर नेशनल स्कूल की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि गीता के बिना हमारा जीवन अधूरा है क्योंकि यह वैज्ञानिकों ने भी अपनी रिसर्च में पाया है।
साइंस अध्यापिका रश्मि पराशर ने साइंस और गीता के मेल के बारे में बताया। मानव जीवन पर गीता के प्रभाव के कारण ही एटम बम के आविष्कारक ओपेन हाइमर ने संस्कृत भाषा को सीख कर गीता का ज्ञान प्राप्त किया था। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डीसी सुशील सारवान व अन्य अधिकारियों के समक्ष योग की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें