फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में आज उत्पादों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अनाजमंडी में वीरवार से तीसरी यार्न, फेब्रिक, डाइंग, केमिकल मशीनरी प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। ये प्रदर्शनी 26 मार्च तक चलेगी। विजन कम्युनिकेशन के बैनर तले ये तीसरा ट्रेड शो लगाया जा रहा है। प्रदर्शनी में देश के 60 कंपनियां अपने स्टॉल लगाएंगी। इस बार गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा से प्रदशनी में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के आयोजक अभिषेक शर्मा और अंकुर गोयल ने बताया कि पानीपत और दूसरे प्रदेशों के उद्यमी अपनी स्टाल एडवांस बुक कर चुके है। सभी कंपनियों में उत्साह है। कंपनिया अपने बेहतरीन उत्पाद को इस प्रदर्शनी में लेकर आएंगी। धागा बनाने वाली कंपनी भीलोसा, गंगा एक्रो, स्नाथन टेक्सटाइल, गार्डन सिल्क, डीएचएच, समता यार्न, आदित्य बिरला (ग्रासिम इंडस्ट्रीज), यंग मैन वूलेन व श्री महावीर इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां अपने उत्पादों को इस प्रदर्शनी में ला रही है।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बी-2-बी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इसमें पानीपत के सभी मैन्युफैक्चरर सभी एक्सपोर्टर से सीधी बात कर सकेंगे। ट्रेड शो में इस बार फाइबर, प्लॉयस्टर यार्न, वुलन, वेस्टेज यार्न, फैंसी यार्न, जूट यार्न, निटिंग मशीन, प्रिंटिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक जैकार्ड, फेसिंग मशीन, बायलर, मशीन के पुर्जे, कंप्रेसर, लूम्स, सोफे फैब्रिक, बेडशीट, हैंडलूम का सामान, कंबल और पर्दों की काफी रेंज देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें