पानीपत। जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पांचों घायलों को निकालकर सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को छुट्टी दे दी, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया। इस दौरान करीबन पौना घंटे यातायात बाधित रहा।
बुधवार को जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास करनाल-पानीपत लेन में एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पटियाला निवासी करनैल सिंह उसकी पत्नी अमरजीत कौर, बड़ा भाई हरदेव सिंह उसकी पत्नी व भतीजा बिंटू घायल हो गए। सबको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से सबको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। करनैल सिंह ने बताया कि वह रिश्तेदार की शादी में पटियाला से दिल्ली जा रहे थे। बुधवार रात को शादी समारोह है। टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने ट्रक की रफ्तार अचानक धीमी कर दी। इससे उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई।