फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भतीजी के साथ अश्लील वीडियो बना पूर्व सैनिक से ऐंठे 20 लाख, परेशान होकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 300 गज का मकान नाम कराने का बना रहे थे दबाव
विज्ञापन

- सुसाइड नोट में भाई-भाभी, भतीजी व उसके पति और एक अन्य पर लगाए आरोप
- डेढ़ साल से परेशान करने का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर की एक कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान (67) ने शनिवार की रात अपने घर की चौथी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने अपने भाई-भाभी, भतीजी व उसके पति और एक अन्य व्यक्ति पर शादीशुदा भतीजी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। मृतक के दामाद का आरोप है कि आरोपी उन्हें ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये ऐंठ चुके थे। अब शहर के 300 गज के मकान को अपने नाम करवाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उनका अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों में वायरल कर दिया था। जिस कारण तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मृतक के दामाद ने बताया कि उनके ससुर मूल रूप से करनाल के एक गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में पानीपत शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रहे थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद करीब आठ साल से वह जीटी रोड स्थित एक कॉलेज में सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात को उन्होंने मकान की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उनका शव फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मृतक के दामाद ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी के पति को आठ से 10 लाख रुपये उधार दिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें चार दिन पहले भतीजी की ससुराल जींद के एक गांव में बुलाया। जहां पर उन्हें कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ देकर उनका शादीशुदा भतीजी के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब और अधिक पैसे की मांग करने लगे, पैसा न देने पर आरोपियों ने मकान उनके नाम करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उनका अश्लील वीडियो उनकी बेटी और अन्य रिश्तेदारों को भेज दी जिससे तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के दामाद की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में लिखा, मैं थक गया हूं, मेरी कोई गलती नहीं...
मृतक के दामाद ने बताया कि उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि, मैं थक गया हूं। मेरी कोई गलती नहीं है। उन पर मकान नाम पर कराने का दबाव बनाया जा रहा है। जिस कारण वह परेशान हैं। उन्होंने पांच आरोपियों के नाम सुसाइड नोट में लिखे हैं।
विज्ञापन

बेटे से की थी फोन पर बात
मृतक के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा दोनों की शादी हो चुकी हैं। बेटा तीन साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है। उनके बच्चे पानीपत में ही रह रहे थे। शनिवार रात को पूर्व सैनिक ने करीब 12 बजे अपने बेटे से फोन पर बात की थी। बेटे ने भी फोन पर उन्हें काफी समझाया था। इससे पहले परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें समझाया था। लेकिन, कुछ देर बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें