फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भूतपूर्व सैनिक संगठन ने विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित करते एसडीएम ब्रह्मप्रकाश और उनके साथ डॉ. सुदीप सांगवान और अन्य। 
विज्ञापन
पानीपत। भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर विजय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। भारत-पाक 1971 के युद्ध में शहीद जवानों को याद किया और दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। यहां 1971 के युद्ध में शामिल कर्नल एसके ओबेरॉय को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश रहे। उन्होंने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ. संदीप सांगवान और मंच संचालन सूबेदार अजीत कुंडू ने किया। एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि एक जवान बॉर्डर पर दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहता है तभी हम देश के अंदर सुरक्षित हैं। एक जवान देश की खातिर अपनी जान की बाजी लगाने में पीछे नहीं हटता। 1971 के युद्ध में देश के जवानों ने बहादुरी के साथ दुश्मनों का सामना किया था। उनको देश की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
प्रधान डॉ. सुदीप सांगवान और सूबेदार अजीत कुंडू ने कहा कि 1971 में तीन दिसंबर को भारत-पाक के मध्य युद्ध शुरू हुआ था। जो 13 दिन तक चला था। 16 दिसंबर को पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना और बांग्लादेशी मुक्ति वाहिनी के सामने ढाका में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद से हर वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। विजय दिवस पर 1971 के योद्धा कर्नल एसके ओबेरॉय को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महासचिव सूबेदार मेजर सतबीर सहरावत, सूबेदार मेजर आजाद सिंह देशवाल, सूबेदार धर्मपाल, हवलदार महावीर, हवलदार राजरूप, सूबेदार भलेराम वाल्मीकि, चेयरमैन कैप्टन डीएस देशवाल, सूबेदार मेजर ओमप्रकाश, हवलदार रघुवीर, हवलदार मामन खान, सूबेदार रामचंद्र , फ्लाइंग ऑफिसर वेद प्रकाश, सूबेदार सतवीर और सूबेदार बलवान कुंडू मौजूद रहे।

शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित करते एसडीएम ब्रह्मप्रकाश और उनके साथ डॉ. सुदीप सांगवान और अन्य। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें