फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिलकर पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार, बोला: न्याय नहीं मिला तो खुदखुशी कर लूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। करनाल से एक युवक का अपहरण कर उसे पानीपत में लाकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। रिश्तेदारों ने उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर किया। नग्न करके पीटा, उसके साथ कुकर्म किया, यहां तक कि उसे मूत्र भी पिलाया। उसके बाद उसकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। इस मामले में पीड़ित ने करनाल पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन मंगलवार को परिजन पानीपत पहुंचे और एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह खुदकुशी कर लेगा। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए संबंधित थाने को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस को दी शिकायत में करनाल के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। एक माह पहले वह किसी काम से पंजाब गया था और वहीं रह रहा। 21 जनवरी 2023 को रात 12 बजे दिलशाद, इशरार, काला ने मिलकर बरनाला रेलवे स्टेशन से उसका अपहरण कर लिया। उसे गाड़ी से पानीपत सेक्टर 25 में इलियास के डेरे में ले आए। वहां 15-20 युवक और थे, जिनमें बब्बू, इलियास, जमशेद, जाखर, जाफर, इकराम, अब्दुल, शाहरुख, कमिल, इमरान व अन्य शामिल थे। सभी ने मिलकर उसे नंगा करके वीडियो बनाई। उसके साथ कुकर्म किया, उसे मूत्र पिलाया। उसके गले में जूतों की माना बनाकर डाली। उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। धमकी दी कि उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में 30 हजार रुपये और मोबाइल था, जिनको भी आरोपियों ने छीन लिया। वह मुश्किल से जान बचाकर भागा।
पीड़ित युवक शादीशुदा है और उसके सात बच्चे हैं। युवक पर आरोप है कि वह कुछ दिन पहले अपनी विवाहित साली को लेकर फरार हो गया था। इससे भड़के ससुरालियों ने उसका घरौंडा से अपहरण कर लिया। उसे कार में डालकर पानीपत डेरे में ले आए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि युवक ने अपनी साली को भगाया था। इस अपराध के लिए उसे कानूनी तरीके से सजा दी जानी चाहिए थी, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी अदालत लगाकर उसे बेइज्जत किया और वीडियो बनाकर कर वायरल किया, जो गलत है। उन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया है। इसकी सजा उन्हें मिलनी चाहिए।
पीड़ित की शिकायत पर मारपीट, स्नैचिंग की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल कराया जाएगा। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें