फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीनार, जागरूकता रैली और पौधरोपण के माध्यम से युवाओं में पर्यावरण बचाने की जगाई अलख.

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड...पैकेज
विज्ञापन

-
नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की सीख
सेमीनार, जागरूकता रैली और पौधरोपण से युवाओं में पर्यावरण बचाने की जगाई अलख
विभिन्न शिक्षण संस्थाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पौधरोपण और सेमीनार के जरिए भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
...
पर्यावरण बचाने को किया पौधरोपण
फोटो संख्या-2
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में युवा रेडक्रॉस, एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों ने पर्यावरण के जागरूक किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण और इसकी सुरक्षा पर सेमीनार हुई। युवाओं में पर्यावरण बचाने की अलख जगाने और उन्हें संवेदनशील नागरिक बनाने के उद्देश्य से कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। यूथ रेडक्रॉस, एनएसएस और एनसीसी के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली। ‘जिस दिन पृथ्वी पर पर्यावरण नहीं होगा, उस दिन पृथ्वी पर जीवन भी नहीं होगा’, ‘जहां न पेड़-पौधे हैं, न चिड़िया है, न हरियाली है, वहां जीवन केवल एक बोझ है’, ‘जब तक मानव अपना कर्तव्य नहीं समझेगा, तब तक पर्यावरण पर खतरा मंडराता रहेगा’ जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन

...
प्रतियोगिताओं से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फोटो संख्या-3
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्य महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ की ओर से स्लोगन राइटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने स्लोगन और पोस्टर के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। बीए वोकेशनल टेक्सटाइल और फैशन डिजाइनिंग की सुजाता (प्रथम वर्ष) प्रथम, मोहित (द्वितीय वर्ष) द्वितीय एवं लाडली (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. अनुराधा और महिला प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. मीनल तालस को बधाई दी। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए, जिससे वातावरण शुद्ध हो।
...
पर्यावरण संरक्षण के लिए व्याख्यान और पौधरोपण
फोटो संख्या-16
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में ईको क्लब, भूगोल विभाग और अति महत्वपूर्ण दिवस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर व्याख्यान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संजू अबरोल ने की। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान से कुमारी कविता, कुमारी राकेश, कुमारी सुनीता ने प्रिंसिपल संजू अबरोल, ईको क्लब प्रभारी प्रोफेसर दलजीत कुमार, ईको क्लब के पर्यावरण प्रहरियों और स्टॉफ के सहयोग से आम और बादाम के पौधे, हर्बल गार्डन और पक्षी विहार में रोपित किए। साथ ही पक्षियों के लिए ईको क्लब के सहयोग से दाने-चुगने का प्रबंध किया। बतौर मुख्य वक्ता कुमारी कविता ने पौधरोपण को समय की जरूरत बताया। इस दौरान डॉ. रितु नेहरा, डॉ. शशिबाला, डॉ. शशिकांता, डॉ. सुमित्रा विज, डॉ. बृजेश बराड़, डॉ. सोनिया, डॉ. तकदीर सिंह, डॉ. ज्योति, पाले राम, अनिल माली सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन ग्रीनमैन प्रो. दलजीत कुमार ने किया।
...
फोटो संख्या-17
वृक्ष नहीं होंगे तो जीवन संकट में पड़ जाएगा : रंजीता
इसराना। फैला उजियारा फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को गांव मांडी के मोहन बाबा खेल स्टेडियम में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचीं फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष रंजीता कौशिक ने कहा कि वृक्ष नहीं होंगे तो जीवन संकट में पड़ जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पेड़-पौधे ही जीवनदायिनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्रोत हैं। पर्यावरण की रक्षा और ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर शनिवार को बाबा मोहन राम खेल स्टेडियम में तुलसी, आम, नीम, अमरूद के पौधे लगाए। अभियान में कार्तिक, जयवीर, शुकंतला, विशाल, कृष्ण कुमार, रामकुमार, सोनू, संजय और राजबाला शामिल रहे।
...
पर्यावरण पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
फोटो संख्या-18- राजकीय कॉलेज इसराना में शुरू हुई कार्यशाला में भाग लेतीं छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। राजकीय कॉलेज इसराना में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर आईक्यूएसी के सहयोग से भूगोल विभाग और महत्वपूर्ण दिवस उत्सव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. आरपी कौशिक ने की। मंच संचालन सहायक प्रोफेसर संगीता रानी ने किया। पहले दिन व्याख्यानमाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भूगोल के एचओडी डॉ. प्रवीण कुमार ने पृथ्वी का इतिहास, सरंचना और इस पर प्रकाश डालने के साथ छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा पर उनके कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। कार्यशाला में संगीता रानी, डॉ. प्रियंका कादियान, डॉ. रीति गुप्ता, सुनील कुमार, मुकेश, अनूप, प्रतीक, अजय, कविता और जयबीर शामिल रहे।
विज्ञापन

...
आर्ट ऑफ लिविंग ने की मुख्य अभियानों की घोषणा
फोटो संख्या-19
पानीपत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, आर्ट ऑफ लिविंग ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत कुछ मुख्य अभियानों की घोषणा की, जो एक सतत, शांतिपूर्ण, मजबूत और हरे भरे भारत के निर्माण में लंबे समय तक चलेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग की स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर एंड फैकल्टी कुसुम धीमान ने बताया कि नदी पुनरुद्धार प्रोजेक्ट के अंतर्गत भारत के पांच राज्यों में 41 हजार से अधिक पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण और छह लाख 56 हजार 944 पौधे लगाकर, 49 से अधिक नदियों का पुनरुद्धार किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने विश्व भर में 8.1 करोड़ पौधे लगाए। आर्ट ऑफ लिविंग ने 52 कौशल विकास केंद्रों की स्थापना की और 22 कौशल विकास केंद्र जेलों में लगाए। आर्ट ऑफ लिविंग ने 145 स्कूलों में सौर ऊर्जा यंत्रों की स्थापना की, जिनमें से 20 स्कूल सुदूर गांवों में थे। आजादी का अमृत महोत्सव में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान 78 नदियों का दोबार उद्धार करेगा, 75 लाख पौधे लगाए जाएंगे। 75 कौशल विकास केंद्रों की स्थापना की जाएगी। जेलों में 75 डिजिटल साक्षरता केंद्र खोले जाएंगे और सीमा पर मौजूद गांवों में 75 स्कूलों में सौर ऊर्जा यंत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें