फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, कैराना बॉर्डर सील, 24 घंटे मुस्तैद रहेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
यमुना किनारे रखी कांवड़। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
-कांवड़ यात्रा 2026: सुरक्षा व्यवस्था परखने सनौली यमुना बॉर्डर पहुंचे डीसी-एसपी, जर्जर पुराना पुल बंद
विज्ञापन

-सुरक्षा के मद्देनजर पुराने यमुना पुल पर की गई बैरिकेडिंग, नए पुल से ही होगा शिवभक्तों का आवागमन
-हरियाणा-यूपी पुलिस ने शुरू किया संयुक्त अभियान,
-यमुना घाट पर जल पुलिस व गोताखोर तैनात, वॉच टावर से रखी जाएगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। कांवड़ यात्रा पर कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कैराना बॉर्डर को सील कर दिया है। यमुना पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। इसके साथ कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों के बाहर किया अतिक्रमण हटाया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने इसके लिए वीरवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ सनौली यमुना पुल बॉर्डर नाके का मौका देखा। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से आने वाले हजारों शिवभक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दशकों पुराने जर्जर यमुना पुल पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

हादसों को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर मिट्टी और बांस लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई है। अब शिवभक्तों का आवागमन नए यमुना पुल से ही होगा। इस प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, एसडीएम अमित कुमार, सनौली खुर्द थाना प्रभारी अजय कुमार, सरपंच संजय त्यागी, जिला परिषद प्रतिनिधि विपिन पांचाल और बीडीपीओ शक्ति सिंह मौजूद रहे।

भारी वाहनों का प्रवेश बंद, यूपी पुलिस के साथ संयुक्त नाकाबंदी
एसपी भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर यमुना पुल स्थित सनौली खुर्द थाना नाके पर एक हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। यहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यात्रा के दौरान पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कांवड़ मार्ग पर हैवी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा और यूपी (कैराना) पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी वाहनों को सीमा से ही वापस मोड़ना शुरू कर दिया है। मुख्य मार्ग पर डिवाइडर के अधिकतर कटों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे।

वॉच टावर, जल पुलिस और प्राइवेट गोताखोरों का डेरा
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए यमुना नदी तट पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यमुना में स्नान के दौरान डूबने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यूपी 41 पीएसी जल पुलिस टीम के साथ-साथ स्थानीय गोताखोरों की टीम (साजिद, दिलशाद, मुस्तकीम आदि) को मोटरबोट और इंजन बोट के साथ 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त बॉर्डर पर बनाए गए वॉच टावरों से पूरे क्षेत्र और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुआ सनौली मार्ग
जैसे-जैसे शिवरात्रि का पर्व नजदीक आ रहा है, हरिद्वार-सनौली मुख्य मार्ग पूरी तरह शिवमय हो चुका है। सड़कों पर जय भोले, बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। विभिन्न प्रकार की मनमोहक कांवड़ लेकर नाचते-गाते शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। यमुना किनारे स्थित मंदिर, तामसाबाद टोल व गोशाला मंदिर को फूलों व लाइटों से सजा दिया है।

यमुना किनारे रखी कांवड़। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें