फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्योग नियमित कराने के साथ मूलभूत सुविधा की उद्यमी प्री-बजट बैठक में उठाएंगे मांग

Tue, 20 Jan 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बैठक में आपस में बात करते उद्यमी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी के उद्यमियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती उद्योगों के नियमित न होने की है। ऐसे में कोई भी विभाग कार्रवाई कर देता है। वहीं मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पाती। ऐसे में उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उद्यमियों ने अपनी समस्याओं का प्रारूप तैयार कर लिया है। वे मुख्यमंत्री के साथ 21 जनवरी को जिमखाना क्लब होने वाली प्री-बजट बैठक में इनको रखेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा चैंबर्स ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री और इंडस्ट्रियल एसाेसिएशन रिसालू राेड की संयुक्त बैठक सोमवार को उद्यमी मोहनलाल गर्ग की फैक्टरी में की गई। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेशाध्यक्ष विनोद खंडेलवाल और मोहनलाल गर्ग ने उद्यमियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला में करीब 26 हजार छाेटे-बड़े उद्योग नियमित नहीं हो पाए हैं। कोई भी विभाग इन पर कार्रवाई कर देता है। ऐसे में उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़क, बिजली, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पाती। वे मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे और इनके समाधान की मांग करेंगे।
विनोद खंडेलवाल ने कहा कि बैठक में छह प्रस्तावाें पर सहमति बनी हैं। इनमें उद्योगों को नियमित करने और सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने की बड़ी मांग है। इनका लिखित प्रस्ताव बनाया जाएगा। इसके अलावा बाकी औद्योगिक संगठनों व उद्यमियों से भी मौके पर चर्चा कर अंतिम प्रस्ताव बनाया जाएगा। सीएम के सामने समस्या रखेंगे तो समाधान जरूर निकाला जाएगा। बजट से पहले सीएम के साथ बैठक में हर विषय पर बारीकी से चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर विवेक कत्याल, कमल मुटनेजा, सुरेश गर्ग, संजय, सुरेश अग्रवाल व मुलखराज गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
प्री-बजट बैठक के साथ जाटल रोड पुल का शिलान्यास
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पानीपत में होंगे। वे जिमखाना क्लब में उद्यमियों के साथ प्री-बजट बैठक में चर्चा करेंगे। इसमें औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समस्या पर चर्चा के साथ समाधान पर विचार करेंगे। वे दिल्ली पैरलल नहर के साथ जाटल रोड पर करीब बनने वाले ओवरब्रिज की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

सीएम नायब सिंह सैनी की 21 जनवरी को पानीपत में उद्यमियों के साथ प्री-बजट बैठक प्रस्तावित है। इसके साथ जाटल रोड ओवरब्रिज की आधारशिला रखी जाएगी।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें