फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्लस्टर बनाने के लिए उद्यमियों को मिलेगा 30 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल तकनीक को बढ़ावा देने, उद्योगों के विकास व रिसाइकिलिंग को अपडेट करने के लिए डेवलपमेंट ऑफ हरियाणा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री की ओर से स्काईलार्क रिसोर्ट में उद्यमियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा क्लस्टर बनाने के लिए उद्यमियों को 30 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विदेश से तकनीक लाने पर उद्यमियों को सरकार द्वारा सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के बारे में अवगत कराया गया। यहां अधिकारियों ने उद्यमियों को सरकार की स्कीमों से अवगत कराते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बताया गया कि सरकार ने विदेशों से टेक्सटाइल उद्योगों में नई तकनीक लाने पर उद्यमियों को अपनी ओर से करोड़ों रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। सरकार ने क्लस्टर को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को 30 करोड़ रुपये तक की मदद का भरोसा भी दिया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा ने की।

डेवलपमेंट ऑफ हरियाणा टेक्सटाइल इंजीनिरिंग इंडस्ट्री के डायरेक्टर जनरल एनडी पात्रे ने बताया कि सरकार टेक्सटाइल उद्योगों को बढ़ावा देने लिए महत्वपूर्ण स्कीम लेकर आती है। टेक्सटाइल क्षेत्र को अब नवीनतम तकनीकों की बहुत जरूरत है। अगर हमें चीन जैसे देशों से मुकाबला करना है तो उसके अनुसार हमारे पास तकनीक होनी चाहिए। सरकार ने विदेशों से नई तकनीक लाने पर उद्यमियों को अपनी ओर से करोड़ों रुपये की मदद करने की घोषणा की है। इसके अलावा अगर उद्यमियों का एक ग्रुप क्लस्टर स्थापित करने की इच्छा रखता है वो कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने क्लस्टर की डिटेल सरकार को देनी होगी। यहां सरकार उद्यमियों के ग्रुप को अपनी ओर से 30 करोड़ रुपये तक की सहायता राशि उपलब्ध कराती है। इसके अलावा सरकार का फोकस रिसाइकिलिंग में उच्च तकनीक पर भी है। अगर उद्यमी रिसाइकिलिंग उद्योगों में नवीनतम तकनीक वाली मशीनों का प्रयोग करते हैं तो मशीनों को खरीदने में सरकार उद्यमियों को अनुदान देते हैं। वो देश भर में घूमकर उद्यमियों को सरकार की इन तकनीकों की जानकारी दे रहें हैं। इस मौके पर हरचरण सिंह धम्मू, सितेंद्र सिंह, राज चावला, गणेश शेनॉय व संगरीला शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें