पानीपत। आरडब्ल्यूए सेक्टर-17 ने प्रधान भीम सचदेवा के नेतृत्व में सेक्टरवासियों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महिपाल ढांडा का पानीपत वार्ड-1 में स्वागत किया। महिपाल ढांडा ने सेक्टरवासियों का धन्यवाद किया और विकास कार्यों में तेजी लाने का भरोसा दिया।
महिपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत में पिछले साढ़े नौ से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कई क्षेत्रों में बदलाव हुआ है। अब विकास कार्य तेज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई सेक्टरों में आज भी सड़क, बिजली व पानी की मांग है। वे अधिकारियों से मिलकर इनका समाधान कराएंगे। सेक्टर-17 को प्रदेश का सबसे सुंदर सेक्टर बनाने का प्रयास रहेगा। इससे पहले उनका स्थानीय लोगों स्वागत किया और फूलों और तिलक की होली खेली। मंच संचालक बिचपड़ी मंडल महामंत्री हरीश अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर लोकेश नांगरू, सुरेश गुंबर, सुभाष गुलाटी, हरबंस आनंद, सुरेंद्र परुथी, कपिल मखीजा, बंटी चुघ, संजय तोमर, विजय पंडित, मानव गोयल, आशु नंदा, सुनील थम्मन, मुकेश जागलान, लाजपत मल्होत्रा, अमर मिगलानी व सुनील मल्होत्रा मौजूद रहे।