फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रदर्शनी में उद्यमियों को मिले करोड़ों के आॅर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तीन दिवसीय यार्न, फेब्रिक और असेसरीज ट्रेड प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी का करीब 16 हजार लोगों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उद्यमियों को करोड़ों रुपये के आर्डर मिले हैं। प्रदर्शनी में बाथमेट, कारपेट, पर्दे, थ्री-डी, कुशन, दस्ताने, जूते का अपर, कटाई, क्विल्टिंग व एम्बॉसिंग मशीनों की मांग रही। सिग्मा ऑटो टैक्स से गलविंद्रर ने अगली बार 5-डी एम्बॉसिंग मशीन के साथ एक्सपो में आने का दावा किया है। प्रदर्शनी में केले के पत्ते का धागा भी शामिल किया गया।
शनिवार को टेक्सटाइल और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने वाले 300 विद्यार्थियों ने मशीनों और धागे की किस्मों के बारे में जानकारी ली। टेक्सटाइल विद्यार्थी नितेश ने बताया कि अब तक किताबों में पढ़ा था। अब मशीन और उनके काम को देखा है। उनको प्रदर्शनी में आधुनिक मशीनों की जानकारी मिली है। जबकि किताबों यह तकनीकी अपडेट नहीं हुई है। एक जगह ही मशीन, धागा, कलपुर्जे व कपड़े का अनुभव करने का मौका मिला है। आरकेएच एक्सपोर्ट हाउस से राजीव और संजीव ने धागे की रेंज को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक अंकुर और अभिषेक ने बताया कि प्रदर्शनी में उद्यमियों और व्यापारियों को एक ही छत के नीचे बेहतर सुविधा दी गई। पानीपत के अलावा सोनीपत, करनाल,अंबाला, जींद व हिसार के भी व्यापारी प्रदर्शनी देखने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें