पानीपत। उद्यमियों ने आगे आकर एक नया संगठन बनाया है। इसमें उद्यमियों के साथ व्यापारी और ट्रेडर भी शामिल किए गए हैं। नए संगठन का नाम औद्योगिक व्यापार संघ नाम दिया है। संघ ही पहली बैठक शनिवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में की गई।
इसमें उद्यमियों के साथ व्यापारियों व अन्य लोगों की समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा की। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और सरकार से मिला जाएगा। औद्याेगिक व्यापार संघ के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि पानीपत औद्योगिक क्षेत्र है। बावजूद इसके उद्यमियों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। उद्यमी हर मंच पर अपनी आवाज उठा चुके हैं। इसी तरह व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेडर भी अपनी समस्या नहीं रख पा रहे हैं। इन सबको देखते हुए तीनों का एक संगठन बनाने का फैसला लिया है। अब एक मंच पर सभी उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी। कहा कि वे जल्द ही समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे। इस दौरान वाइस चेयरमैन प्रवेश मित्तल, सचिव कृष्ण गुलाटी, वित्त सचिव अमित अग्रवाल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा, टोनी जैन, रविंद्र गर्ग , गोपाल तायल व भीम राणा मौजूद रहे।