फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरबाणी से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
कीर्तन समागम में कीर्तन करता ढाडी जत्था। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। गुरुद्वारा पहली पातशाही में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कीर्तन का आयोजन किया गया। सोमवार को समागम का समापन हुआ।
विज्ञापन

समागम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ढाडी जत्था सरदूलगढ़ नाहरां के हरजिंदर सिंह हंस, शाहबाद मारकंडा के रागी जत्था मनराज सिंह और कीर्तन जत्था सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, गुरुद्वारा पहली पातशाही के हेड ग्रंथी बलविंदर सिंह, स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा पहली पातशाही और हजूरी रागी जत्था रणजीत सिंह आदि ने शबद कीर्तन, गुरबाणी कर संगत को निहाल किया। 
गुरुद्वारा पहली पातशाही के महासचिव अगम अपार सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के 358वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में दो दिवसीय समागम का आयोजन किया गया। रविवार को नगर कीर्तन से शुरू हुए समागम का सोमवार को कीर्तन समागम से समापन हुआ। कीर्तन के समापन पर अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

संगत ने इसे गुरु के आशीर्वाद के रूप में ग्रहण किया। कीर्तन समागम के बाद गुरुद्वारा पहली पातशाही के द्वारा सिख मशीनरी काॅलेज सर्कल पानीपत में कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चोंं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें