फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुबह बारिश, शाम को सर्दी ने कंपकंपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। सोमवार की सुबह बारिश हुई। दोपहर को धूप की लुकाछिपी से लोगों को आंशिक राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही सर्दी ने लोगों को ठिठुरने काे मजबूर कर दिया। अनुमान है कि अभी सर्दी के साथ कोहरा और बढ़ेगा।
विज्ञापन

पानीपत, इसराना और बापौली में एक-एक एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश हाेने से न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी कम हो गया। सोमवार का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शीतलहर चली। हवा में नमी 90 प्रतिशत दर्ज की गई।
अनुमान है कि अभी सर्दी के साथ कोहरा और बढ़ेगा। सोमवार अल सुबह एक साथ मौसम ने करवट ली। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हो गई। यह करीब दस मिनट तक चली। मौसम विभाग ने पानीपत खंड में एक एमएम बारिश दर्ज की। इसके साथ इसराना और बापौली में भी एक-एक एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस दौरान करीब पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जिसके चलते धुंध का प्रभाव सुबह ही कुछ कम होता चला गया। आसमान में हल्के बादलों के बीच सुबह ही धूप निकलनी शुरू हो गई। दोपहर तक धूप बादलों से लुकाछिपी करती रही। जिसके चलते अधिकतम तापमान तीन डिग्री घट गया। यह सोमवार को 13 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ठंड के चलते सोमवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। शाम को घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। लोग शाम को तय समय से पहले ही अपने घरों पर पहुंच गए। बस और ट्रेन के लगातार लेट होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी रेल यात्रियों को उठानी पड़ रही है। उनको गंतव्य तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन पर घंटों ट्रेनाें का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें