फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के सस्पेंड होने पर सबकी धड़कन बढ़ी

Wed, 05 Feb 2014 12:37 AM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक युवक द्वारा पानीपत में थप्पड़ मारने के प्रयास के मामले में जिले के एक डीएसपी और एक इंस्पेक्टर समेत तीन पर गाज गिरते ही महकमे के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की धड़कन बढ़ गई है। आईजी की ओर से 120 कर्मियों की सूची तैयार करने पर हर किसी को सस्पेंड व ट्रांसफर होने का डर सताने लगा है। यही नहीं सीआईडी अधिकारी भी निशाने पर हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के सस्पेंड होने के एसपी कार्यालय व थाना, चौकियों में दिनभर चरचे चलते रहे। वहीं, इंस्पेक्टर भारत भूषण को थाना शहर का प्रभारी बना दिया गया। उन्होंने शाम को अपना कार्यभार संभाल लिया।
दो फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पानीपत में थे। वे सिविल अस्पताल में परियोजनाओं की सौगात देकर नई सब्जी मंडी में जा रहे थे। सनौली रोड पर रोड शो के दौरान एक युवक सीएम के साथ बदसलूकी कर दी और उनको थप्पड़ मारने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उसको दबोच लिया था और जिला पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने युवक से गहनता के साथ पूछताछ की और एसपी सतीश बालन ने उसको डिप्रेशन का शिकार बताया। एसपी सतीश बालन का कहना था कि युवक गर्लफ्रेंड द्वारा रिश्ता तोड़ने के बाद डिप्रेशन में आ था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को समालखा डीएसपी बली सिंह, एसएचओ शहर रमेश कुमार व एएसआई तारिफ को सस्पेंड कर दिया था। मंगलवार को पुलिस महकमे में अधिकारियों के सस्पेंड होने की चर्चा आग की तरह फैल गई और एसपी कार्यालय से लेकर थाने व चौकियों में पुलिसकर्मी इस पर चर्चा करते रहे।
120 की सूची की गई है तैयार
गृह विभाग के आला अधिकारी सीएम का सुरक्षा दायरा टूटने के मामले में गंभीर हैं और अंदरखाते पूरे मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है और ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। आईजी अनिल राव ने एसपी के साथ इसको लेकर बैठक की है और सीएम की सुरक्षा में लगे 120 कर्मियों की सूची तैयार की गई है। ऐसी सूची बनाने की बात सामने आने पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें