अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट के निकट दो युवकों द्वारा सोने की बालियां उतारने के बारे में पुलिस
अंबाला सिटी। मोखा माजरा गांव से दवाई लेने के आई महिला के कानों से बुधवार दो युवक बालियां ले गए। शातिर युवकों ने पहले तो पति संग जा रही महिला को बोला कि शॉल पर कुछ लगा हुआ है। इतने में महिला ने शॉल उतारी तो मदद के बहाने पास आए। बातों में उलझाने के बाद कानों से बालियां ले गए। युवकों के जाने के बाद महिला को कानों की बालियां गायब होने का पता लगा। सूचना पाकर अंबाला सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
महिला के पति ज्वाला सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुरचरण कौर के साथ मोखा माजरा से दवाई लेने के लिए आए थे। वह कपड़ा मार्केट की ओर जा रहे थे कि तभी रास्ते में दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया।