अंबाला। डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-सी स्थित प्लाट से 40 सफेदे के पेड़ चोरी हो गए। बब्याल के दलीपगढ़ निवासी प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि उनका डिफेंस कॉलोनी सेेक्टर-सी में प्लाट है। 2021 में अपने प्लाट में 40 सफेदे के पेड़ लगाए थे। 27 अगस्त 2025 को 40 पेड़ कटे हुए थे। यह पेड़ ठेकेदार जय प्रकाश के द्वारा काटे गए थे। प्लाॅट में चहारदीवारी भी की हुई थी जो टूट गई है। इन पेड़ों की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये है। पुलिस ने ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।