फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इंसार बाजार में फिर बढ़ने लगा अतिक्रमण

Thu, 18 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ के बावजूद बाजारों में अतिक्रमण कर रहे रेहड़ी वाले। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही इंसार बाजार में फिर से अतिक्रमण बढ़ने लगा है। लालबत्ती से कुछ आगे रेहड़ी लगनी शुरू हो गई हैं। वहीं सलारगंज गेट की आड़ में फल विक्रेता लगातार जमे हैं। दूसरे बाजार में भी दुकानदार एक-दूसरे को देखकर सामान बाहर रखने लगे हैं।
नगर निगम दो महीने से बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने में लगा है। दुकानों के बाहर थड़े और छज्जों पर कार्रवाई की। इसकी ढाई फीट तक ही छूट दी। इसके साथ बाजार में रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों को हटाया। नगर निगम ने एलिवेटेड हाईवे के नीचे करीब 69 लोगों को रेहड़ी और फड़ी लगाने को जगह दी। कुछ लोगों ने यहां रेहड़ी लगाना शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम आने की सूचना पर रेहड़ी को आसानी से आगे निकाल ले जाते हैं। इंसार चौक और देवी मंदिर रोड पर अतिक्रमण फिर से नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का किया था विरोध
नगर निगम ने गत सप्ताह इंंसार बाजार में लालबत्ती से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई फिर से की थी। दुकानदार जेसीबी के आगे खड़े हो गए थे। उन्होंने निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की थी। उनका कहना था कि त्योहारी सीजन में इस तरह की कार्रवाई ठीक नहीं है। इससे व्यापार प्रभावित होगा। किसी प्रकार का सामान तक नजर नहीं आएगा ताे ग्राहक सीधे निकल जाएंगे। ऐसे में सामान दिखाने के लिए बाहर कुछ जगह भी चाहिए।
वर्जन :
बाजार की लगातार वीडियोग्राफी कराई जा रही है। ऐसे दुकानदारों व रेहड़ी लगाने वालों की पहचान की जाती है। निगम इन पर जल्द कार्रवाई करेगा।
- गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें