फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौल्था गांव में 21 एकड़ पंचायती जमीन से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीइसराना। नौल्था गांव में पिछले 18 वर्षों से 21 एकड़ पंचायती जमीन पर चले आ रहे कब्जे को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटवा दिया है। पंचायती राज के एसडीओ सुशील रोहिल्ला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में ग्राम पंचायत नौल्था ने गरीबों के लिए 462 प्लॉट आवंटित किए थे। इनमें से ढाई एकड़ में फैले 168 प्लॉटों पर अवैध कब्जा होने के कारण उन्हें लाभार्थियों को नहीं सौंपा जा सका था। अब जमीन पूरी तरह खाली करा ली गई है।
कब्जा मुक्त कराई गई इस जमीन का उपयोग ग्रामीणों और पात्र परिवारों के कल्याण के लिए किया जाएगा। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत गरीब परिवारों को 100-100 गज के 168 प्लॉट सौंपे जाएंगे। इससे उनका लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म होगा। ग्राम पंचायत द्वारा आठ एकड़ में खेल स्टेडियम, लगभग तीन एकड़ में जिम और एक बैंक्वेट हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान नौल्था सरपंच बलराज जागलान और डुंगरान सरपंच प्रतिनिधि नीरज कौशिक भी पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर मौजूद रहे।
इस मौके पर ग्राम सचिव कुलदीप सिंह, सुरेंद्र जागलान, अज्जु जागलान, रामफल कश्यप, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अंगूरी देवी, राजू देवी और विमला देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें