फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धुंध में अनियंत्रित ट्रक टोल बूथ में घुसा, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Thu, 18 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कोहरे में टॉल बूथ  पर चढ़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
सनौली। धुंध में हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे 709एडी पर धुंध के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर तामशाबाद टोल प्लाजा के बूथ से टकरा गया। ट्रक की टक्कर से बूथ क्षतिग्रस्त हो गया। टोल पर तैनात कर्मचारियों भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई। सनौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटाकर यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे तामशाबाद टोल प्लाजा पर कर्मचारी काम कर रहे थे। करीब 11 बजे यूपी के शामली की तरफ से एक ट्रक चालक तेज गति से आया। ट्रक अनियंत्रित होकर सीधा टोल प्लाजा के डिवाइडर से कटरा गया। डिवाइडर और बैरियर को तोड़ते हुए ट्रक ने टोल बूथ को भी टक्कर मार दी। जिससे बूथ भी क्षतिग्रस्त हो गया और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
हादसे में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और टोल के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक चालक को बाहर निकाला और पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण मौके पर जाम की स्थिति बन गई। उधर, सूचना मिलते ही थाना सनौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को बूथ से हटवाकर यातायात को सुचारू किया। टोल इंचार्ज अनुज व विक्र‎म का कहना है कि बुधवार को यूपी की ओर से आए ट्रक ने टोल बूथ में मार दी थी।
विज्ञापन


वर्जन
बुधवार सुबह तामशाबाद टोल प्लाजा पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर टोल बूथ में घुस गया था। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-वेदपाल सिंह, प्रभारी थाना सनौली।

कोहरे में टॉल बूथ  पर चढ़ा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें