सड़क पर काम करते श्रमिक। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : 1
पानीपत। सेक्टर-25 के आस-पास एक ही लाइन में 17 बैंक्वेट हॉल बनने से जाम की स्थिति बनी हुई है जिससे आस-पास के लोगों को परेशानी हो रही है। इसके लिए सेक्टरवासी कई बार शिविरों में इस समस्या को उठा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। वहीं सेक्टर में मूलभूत सेवा सड़कों व लाइटों और स्वच्छ पेयजल का हाल भी बेहाल है जिससे सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है।
सेक्टरवासी नीरज और विकास ने बताया कि सेक्टर के पास एक ही लाइन में 17 बैंक्वेट हॉल बन चुके हैं जिससे सेक्टर में अतिक्रमण की स्थिति बनी रहने लगी है। सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है। वहीं सेक्टर में सड़कों का हाल बुरा है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिनमें बारिश होते ही जलभराव की स्थिति बन जाती है और हादसे का कारण बन रहे हैं। जलभराव के कारण मच्छर पनपते रहते हैं जिससे बीमारी फैलने का डर बढ़ जाता है। लाइटों व स्वच्छ पेयजल के लिए भी सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है लेकिन कोई भी मंत्री या विधायक सेक्टर की सुध नहीं ले रहा है। अब यहां सड़क बनाने के लिए दिन के समय ही टाइल उखाड़ दी गई। इससे जाम की स्थिति बनी हुई है।