फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग के लिए पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने रविवार को उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्यव्यापी आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई जिला प्रधान विजय शर्मा ने की। मंच संचालन जिला सचिव चरण सिंह ने किया। इसमें जिलेभर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लेकर पुरानी पेंशन की मांग के लिए एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

समिति के राज्य उपप्रधान अनूप लाठर ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा है। यह उनके सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, हसला प्रधान नरेंद्र मान ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। इससे सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक कर्मचारी इस आंदोलन में पूरी मजबूती से खड़े हैं।
जिला प्रधान विजय शर्मा और सचिव चरण सिंह ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा कवच है। सरकार को कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता दिखाते हुए पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। समिति के प्रेस प्रवक्ता सुल्तान मलिक ने कहा कि समिति वर्ष 2018 से पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। सरकार ने इस संबंध में कमेटी का गठन भी किया था, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। बातचीत भी बिना किसी ठोस नतीजे के बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार यूपीएस लागू करने की तैयारी कर रही है, जबकि कर्मचारी इसके विरोध में हैं। सरकार को यूपीएस लागू करने से पहले कर्मचारियों का पक्ष सुनना चाहिए और पुरानी पेंशन बहाली पर तुरंत निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं होता, तब तक समिति का संघर्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। इस मौके पर जींद जिला प्रधान जोगिंदर लोहान, राजेंद्र नैन, मुकेश शास्त्री, संजय देशवाल, रविकांत और रोडवेज से सुखबीर देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें