फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठेका प्रथा के विरोध में आए सोनीपत के कर्मचारी, चंडीगढ़ किया कूच

Fri, 05 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सोनीपत से पानीपत सचिवालय परिसर में पहुंचे आंदोलनकारी सफाईकर्मी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सोनीपत नगर निगम में सफाई कार्य में ठेका प्रथा का विरोध कर रहे ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सफाई कर्मी सोनीपत से चंडीगढ़ की पैदल यात्रा पर निकले हैं। वीरवार को उनकी यात्रा पानीपत पहुंची। यहां पहुंचने पर जिला सचिवालय पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोनीपत नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि सोनीपत नगर निगम में करीब एक हजार ठेका सफाई कर्मचारी कार्यरत थे। हाल ही में दूसरी फर्म को ठेका दे दिया गया। जिससे सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। अब मात्र 250 कर्मचारियों की रखने की बात की जा रही है। उन्हें भी प्रतिमाह 11 हजार रुपये मानदेय देने को कहा है, जबकि उन्हें पहले 14 हजार रुपये मानदेय मिल रहा था। उन्होंने इसके विरोध में सोनीपत से चंडीगढ़ पैदल यात्रा निकाली है। चंडीगढ़ सीएम आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन देंगे। उनका कहना है कि सरकार से मांग है कि ठेका प्रथा को बंद कर सभी कर्मचारियों को नगर निगम में पक्की नौकरी दी जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें