फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: समालखा में कारीगरों पर मोमोज लेने आए दोस्तों पर हमले का आरोप, कहासुनी में किया हमला

Sat, 29 Oct 2022 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)

सार

मोमोज पैक करने के लिए कहने पर वहां काम करने वाले एक कारीगर ने कहा कि इतनी जल्दी क्या है, जिस पर कहासुनी हो गई। इतने में कारीगर ने चाकू से उसके हाथ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में चंदर नर्सरी निवासी साहिल ने समालखा स्थित फास्ट फूड की दुकान चाइना टाउन के कारीगरों पर उन्हें और दोस्त को चाकू मार जख्मी करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में साहिल ने बताया कि वह अपने दोस्त चुलकाना निवासी राकेश के साथ रेलवे रोड समालखा स्थित फास्ट फूड की दुकान चाइना टाउन से मोमोज लेने के लिए गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Bahadurgarh: खेतों से काम करके लौट रहे तीन मजदूरों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन


मोमोज पैक करने के लिए कहने पर वहां काम करने वाले एक कारीगर ने कहा कि इतनी जल्दी क्या है, जिस पर कहासुनी हो गई। इतने में कारीगर ने चाकू से उसके हाथ पर हमला कर दिया। उसके साथ काम करने वाले अन्य कारीगारों ने भी चाकू से वार किया। दोस्त राकेश को कंधे पर चाकू लगा। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें