फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के रिमांड के दौरान पुलिस करेगी मोबाइल व वारदात के वक्त पहने कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिवाली के दिन कुलदीप नगर में सात साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी योगेश को सीआईए वन बृहस्पतिवार की रात दो बजे पानीपत लेकर पहुंची। रात भर आरोपी को सीआईए वन की हिरासत में रखा गया। शुक्रवार दोपहर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत में आरोपी योगेश के 10 दिन के रिमांड की मांग रखी। अदालत ने पांच दिन का रिमांड स्वीकृत की। अब रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी योगेश से उसका मोबाइल और वारदात के वक्त पहले कपड़े बरामद करेगी। शनिवार को आरोपी से पूरी वारदात के आरे में गहनता से पूछताछ होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
आरोपी को अपने किए पर नहीं पछतावा
पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर है। वह पहले भी कुकर्म के मामले में जेल काट चुका है। वारदात के बाद बृहस्पतिवार को जब उसे पकड़ा गया तो उसके व्यवहार में ऐसा बिल्कुल भी कुछ नहीं झलका, जिससे लगे कि उसे कोई पछतावा है। कोर्ट में पेश करते वक्त भी उसके हाव भाव बेहद सामान्य रहे।
बॉक्स
- पुलिस को शक डीएनए नष्ट करने के लिए फेंके कपड़े
पुलिस को शक है कि आरोपी ने डीएनए नष्ट करने के लिए अपने कपड़े कहीं फेंक दिए हैं। सूत्रों की माने तो पहले कुकर्म के मामले में जेल काटने की वजह से डीएनए को सबूत की उसे जानकारी थी, जिस वजह से ही उसने वारदात के वक्त पहने कपड़े कहीं फेंक दिए, जिसे रिमांड के दौरान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
यह था मामला :
थाना पुराना औद्योगिक में 25 अक्तूबर की सुबह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी दो बेटियां है और सात वर्षीय बड़ी बेटी दीवाली की रात करीब नौ बजे घर से पटाखे लेने दुकान पर गई थी, जो लौटी नहीं। पुलिस ने तलाश शुरू की और सुबह करीब नौ बजे बच्ची का शव घर के पीछे खाली प्लॉट में मिला था।
विज्ञापन

वर्जन:
शनिवार को आरोपी से गहनता से पूछताछ होगी- प्रभारी
आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से रिमांड के दौरान उसका मोबाइल व कपड़े बरामद किए जाएंगे। शनिवार को उससे गहनता से पूछताछ होगी।
- राजपाल सिंह, प्रभारी सीआईए वन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें