फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गांव में बिजली गड़बड़ी ठीक करने नहीं आ रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम की मतलौडा सब डिवीजन के अंतर्गत आसन कलां और आसन खुर्द दो गांव के ग्रामीण अधिकारियों की व्यवस्था के चलते परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने कर्मियों को अधिकारियों ने फील्ड में तैनात करने की बजाय जेई के मुंशी लगा दिए गए हैं। वे सब कार्यालय में बैठे रहते हैं। गांवों में बिजलीकर्मी नहीं हैं। ऐसे में फाल्ट आने पर रातभर बिजली नहीं आती।
विज्ञापन

ग्रामीण वीरवार को गोहाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में एसई से मिलने आए। ग्राम सुधार समिति के प्रधान तेजपाल सिंह, राजेंद्र, राज सिंह और कुलदीप ने बताया कि गांव में बिजली व्यवस्था तीन महीने से बिजली ठीक से नहीं आ रही है। तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालय में लगा दिया गया है। ऐसे में फाल्ट ठीक नहीं हो पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे बिजली गुल हुई थी। दोनों गांवों में देर रात 11 बजे आई। देर रात करीब एक बजे फिर गुल हो गई। वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिजली आई। उन्होंने पूरी रात जेई और एसडीओ को कई बार फोन किया। इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें