फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला कर्मचारी, मालिक बोला: कोरोना से मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटानी रोड पर एक फैक्टरी के सामने अशोक विहार कॉलोनी निवासी युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मालिक से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि कोरोना से मौत हुई है। बुधवार को शव का सैंपल लिया गया, देर शाम रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वीरवार को किला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने शव फैक्टरी के बाहर रखकर मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस पर भी परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने 174 की कार्रवाई की।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय रवि कुटानी रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह मंगलवार को सुबह नौ बजे फैक्टरी गया था। वह दोपहर को खाना खाने के लिए आया था, उस समय वह ठीक था। वह खाना खाकर वापस फैक्टरी चला गया। रात नौ बजे फैक्टरी मालिक ने फोन कर सूचना दी कि रवि फैक्टरी के बाहर पड़ा है। परिजन फैक्टरी पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। मालिक से पूछताछ की तो उसने कहा कि रवि को कोरोना था, बुखार होने पर चक्कर आकर गिर गया। वह उसे निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बुधवार को कोविड-19 टेस्ट कराया। बुधवार शाम को जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। परिजनों ने हंगामा करते हुए शव को फैक्टरी के बाहर रखकर हंगामा किया और फैक्टरी मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया।
किला थाना पुलिस पर कार्रवाई में मदद न करने का आरोप
परिजनों ने कहा कि बुधवार को परिजन फैक्टरी के बाहर हंगामा कर रहे थे तो किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फैक्टरी मालिक से पूछताछ की तो फैक्टरी मालिक ने रवि के फैक्टरी का वर्कर होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मालिक ने रवि को अपना वर्कर माना। वहीं वीरवार को परिजनों ने दोबारा फैक्टरी के बाहर हंगामा किया तो पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और आरोप है कि पुलिस ने परिजनों का साथ नहीं दिया।
विज्ञापन

पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। परिजनों की ओर से दी शिकायत पर 174 की कार्रवाई की गई है। शव का विसरा लेकर मधुबन लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें