फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेल आधारित शिक्षण विधियों से पढ़ाई को रोचक बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में खंड स्तरीय बैच-1 के छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में 36 अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में एफएलएन की नवीन विधियों, नवाचारों, प्रभावी अध्यापन रणनीतियों और खेल आधारित शिक्षण पर जोर दिया गया। डाइट पानीपत के पर्यवेक्षक विजय कुमार ने अध्यापकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा के वातावरण को रोचक बनाकर विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है, ताकि वे निपुण लक्ष्य हासिल कर सकें।
मुख्य प्रशिक्षक सुनीता, बीआरसी अर्चना, राजेंद्र कुमार और सुशील कुमार ने भी अध्यापकों का मार्गदर्शन किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें