फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाएं पात्र महिलाएं : शिक्षा मंत्री

Tue, 28 Oct 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र का बिना भेदभाव के समान रूप से विकास को लेकर संकल्पित है। सरकार विशेष रूप से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं लागू की हुई हैं। इनमें से हाल ही में शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नवंबर माह से प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रदेश में पांच लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। स्वयं सहायता समूहों की 2.77 लाख से अधिक महिलाओं की पहचान लखपति दीदी बनाने के लिए की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें