फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली मरम्मत कार्य के लिए सात से नौ घंटे बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर और आसपास के गांवोंं में बिजली मरम्मत कार्य के लिए रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी सेक्टर-29 के 11 केवी श्री राम, भीम गोडा, सेक्टर 11-12, शेड एरिया, पीपी गली, बबैल रोड, सनौली रोड, बलजीत नगर और गणपति में सुबह सात बजे से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी सेक्टर-29 के साई बाबा चौक,
विज्ञापन

कटारिया मंदिर, धूप सिंह नगर, परशुराम, लखीना हैंडलूम, शिव मंदिर, नरेंद्र नगर, पीर बाबा, सेक्टर-24, आर्य नगर, धूप सिंह नगर और एकता विहार में 11 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 220 केवी छाजपुर के 11 केवी सनौली रोड, नवादा पार, कुराड़ फार्म, शिव शेरा, गढ़ी बेसिक, राणा माजरा, धनसौली, पीर बाबा और नवादा पार में सुबह आठ बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी काबड़ी के 11 केवी नोहरा, बोहली, राम नगर, सिठाना, डेरा, आसन और सिंहपुरा में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी काबड़ी टी-2 के 11 केवी राज वूलन, हिमसागर, मां भगवती, इंदिरा कॉलोनी, बाला जी, भारत नगर, वेयर हाउस, सब्जी मंडी, जीटी रोड, हिमसागर और टीडीआई में सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी बाबरपुर के 11 केवी रजापुर और बड़ौली में
सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी एचएसआईआईडीसी के 11 केवी थिराना, आसन और जिंदल में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी अहर के 11 केवी अहर और डी पैराडाइस में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी नौल्था के 11 केवी बलाना, शांति देवी, जय अंबे, शिवालिका और अभिटैक्स इंडस्ट्रीज में सुबह आठ बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 11 केवी एनएनएसएस, हैचरी, डिकाडला रोड, हथवाला, महावटी, खोजकीपुर, राक्सेडा, बिलासपुर, गढ़ी केवल, आट्टा, कृष्णा, आश्रम और जौरासी में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी काबड़ी के 11 केवी सेक्टर-6, स्काईलार्क, जिला सचिवालय, पालिका बाजार, गीता मंदिर, इएसआई अस्पताल, सलारगंज गेट और जिला नागरिक अस्पताल में सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 32 केवी सेक्टर-29 के 11 केवी ईटीपी और बाला जी में सुबह दस बजे से शाम को छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें