फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Fri, 31 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीटी रोड पर सर्विस लाइन में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड चौड़ीकरण के चलते शुक्रवार को खंभे व ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए दोपहर 12 से शाम छह बजे तक शहर के सात स्थानों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम की एवीटी सेल ने इसका शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान 11 केवी सलारगंज गेट, सुखदेव नगर, माई जी कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कायस्थान मोहल्ला, सुभाष नगर और हलवाई हट्टा में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक मरम्मत कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

जीटी रोड को दोनों तरफ से चौड़ा किया जा रहा है। इसमें सर्विस लेन खत्म किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति एवं वाहन पॉलिसी की बैठक में जीटी रोड चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए थे। आर्य सीसे स्कूल के नजदीक नाला बनाने का काम चल रहा था। ऐसे में पांच खंभे टूट गए थे। बिजली निगम ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। इसके बाद खंभों को लोहे की स्पॉट दी जा रही है।
विज्ञापन

जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए बिजली आपूर्ति छह घंटे बाधित रहेगी। जिससे चौड़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से किया जा सके।
- सुरेश हुड्डा, एक्सईएन, सिटी डिवीजन पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें