फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली निगम का लाइनमैन सतबीर भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम के सिटी सब डिवीजन में कार्यरत लाइनमैन सतबीर को भ्रष्टाचार के आराेप में निलंबित कर दिया है। उस पर 10 हजार रुपये लेने के आरोप हैं। पानीपत सर्कल के एसई धर्म सुहाग ने लाइनमैन की जांच सब अर्बन डिवीजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू काे साैंपी है।
विज्ञापन

देशराज काॅलाेनी निवासी उपभाेक्ता कृष्ण कुमार ने शिकायत में आराेप लगाए कि सिटी सब डिविजन में कार्यरत लाइनमैन सतबीर उनको अनावश्यक परेशान करता है। उसने 10 हजार रुपये की रिश्वत नहीं देने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी। कुछ दिन बाद सही में ही बिना किसी ठाेस कारण कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटकर मीटर उतारने के मामले में जांच की गई ताे उपभाेक्ता का काेई दाेष नहीं मिला।
लाइनमैन की गलती पर विभाग काे उपभाेक्ता से माफी मांगनी पड़ी। इन सब बाताें काे ध्यान में रखते हुए लाइनमैन काे निलंबित कर दिया। इससे पहले इसराना सब डिवीजन में जेई अंकित शर्मा काे निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जा रही है। एसई धर्म सुहाग ने बताया कि लाइनमैन सतबीर के खिलाफ शिकायत मिली है। उनको निलंबित कर दिया है। इसकी जांच एक्सईएन आदित्य कुंडू को दी है। मामले में आगामी कार्रवाई भी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें