फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व सरपंच सहित दर्जन भर किसानों के खेतों से बिजली की केबल व अन्य उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पट्टीकल्याणा व जौरासी गांवों के खेतों से शनिवार रात को चोरों ने पूर्व सरपंच सहित एक दर्जन किसानों के ट्यूबवेल पर बने कोठरे के ताले व दीवार तोड़कर बिजली की केबल, इंवर्टर,बैटरी,फव्वारा व अन्य सामान चोरी कर लिया। केबल चोरी होने से खेतों में बिजली का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में पानी देने के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ि़त किसानों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गांव जौरासी निवासी किसान राजवीर ,संदीप व जसबीर सिंह ने बताया कि बिजली निगम की ओर से सुबह आठ से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई की जा रही है। रविवार सुबह जब वे अपने खेतों में पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल कोठरे के ताले, दीवार टूटे हुए पाए गए ओर बोरिंग खोदकर केबल तार, झटका मशीन, इंवर्टर बैटरी व अन्य सामान चोरी है। उन्होंने बताया कि बीती रात को चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जौरासी के किसान महासिंह की केबल तार ,जसबीर सिंह जौरासी की केबल तार व अन्य सामान , पूर्व सरपंच जीत सिंह की केबल तार ,किसान राजबीर सिंह जौरासी की केबल तार व झटका मशीन , दलबीर सिंह के यहां सप्रे की टंकी व केबल तार, कर्मवीर सिंह , प्रकाश, जय नारायण, रोशन लाल, परसा राम, नफे सिंह ,रामचंद्र व मेहर सिंह व अन्य किसान निवासी पट्टीकल्याणा की केबल तार व अन्य सामान शामिल है। उन्होंने बताया कि सामान चोरी होने से खेतों में बिजली का संकट खड़ा हो गया है बिना बिजली खेतों में खड़ी फसल सूखने के कगार पर है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें