फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव 24 को

Thu, 21 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पांचवीं पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के चुनाव 24 जनवरी को करवाए जाएंगे। इन चुनावों को लेकर बापौली खंड के लिए 23 जनवरी को फाइनल रिहर्सल आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल जीटी रोड और खंड सनौली खुर्द के लिए राजकीय सीसे  स्कूल भापरा रोड समालखा में करवाई जाएगी।
विज्ञापन


उसी दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव सामग्री देकर निर्धारित मतदान केंद्रों पर रवाना किया जाएगा। इन चुनावों के लिए 171 बूथ बनाए गए हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर पाल सरो ने बताया कि बापौली खंड में 40431 मतदाताओं के लिए 88 और सनौली खुर्द खंड में 38781 मतदाताओं के लिए 83 बूथ बनाए गए हैं।

बापौली ब्लॉक समिति पद के लिए 57, सरपंच पद के लिए 89 व पंच पद के लिए 149 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दर्ज करवाएं हैं। सनौली खुर्द ब्लॉक समिति पद के लिए 47, सरपंच पद के  लिए 67 और पंच पद के लिए 205 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जिला परिषद व ब्लाक समिति सदस्य पद के उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे मतगणना एजेंट बनवाने के लिए निर्धारित फार्म भरकर अपने-अपने क्षेत्र के आरओ कार्यालयों में शीघ्र जमा करवाएं ताकि मतगणना से पूर्व मतगणना एजेंटों को परिचय पत्र उपलब्ध करवाए जा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें