फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद का चुनाव आज, ईवीएम से होगा मतदान

Thu, 30 Jul 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। समालखा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने सुबह 11 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को नगर परिषद सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता ने बीडीपीओ कार्यालय सभागार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों का जायजा लिया। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही शहर के राजनीतिक गलियारों में बैठकों और समीकरण बनाने का दौर तेज हो गया है।
नगर परिषद सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता ने बताया कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार कराई जाएगी।
नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल ने बताया कि बैठक में ही नाम तय करने का प्रयास किया जाएगा। यदि सहमति
बनती है तो सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा अन्यथा मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
30 जून से खाली पड़ा है उपाध्यक्ष पद
नगर परिषद की तत्कालीन उपाध्यक्ष शिक्षा देवी ने 30 जून को उपायुक्त को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी गई थी और उपाध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। हाल ही में रिटर्निंग अधिकारी अंकित कुमार चौकसे ने चुनाव के लिए 30 जुलाई की तारीख निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें