फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाजार में बुजुर्ग महिला से ठगी, चेन और नकदी ले गईं दो महिलाएं

विज्ञापन
महिला के साथ वारदात को अंजाम देते हुए। स्रोत : सीसीटीवी
विज्ञापन
बाजार में बुजुर्ग महिला से ठगी, चेन और नकदी ले गईं दो महिलाएं
विज्ञापन

सलारगंज गेट के पास बातों में उलझाकर लाल बत्ती चौक तक ले गईं आरोपी
नशीला पदार्थ सुंघाने का आरोप, दिनदहाड़े वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सलारगंज गेट के पास दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उससे सोने के जेवरात व नकदी ठग ली। शिकायत के आधार पर थाना शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़ौली गांव निवासी शीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो नवंबर को घरेलू सामान खरीदने के लिए इंसार बाजार आई थीं। शाम करीब चार बजे वह सलारगंज गेट के पास पहुंचीं तो दो अनजान महिलाएं उनके पास आईं और बातचीत में उलझाने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान महिलाओं ने उनके मुंह पर कोई नशीला पदार्थ लगा रुमाल रखा, जिससे वह अचेत हो गईं।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, दोनों महिलाएं उन्हें लाल बत्ती चौक तक ले गईं। इस दौरान उनके गले से करीब ढाई तोले की सोने की चेन, कानों के लगभग छह ग्राम के सोने के बाले और पर्स में रखे 10 से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। होश आने पर उनके पास केवल एक बंद बंडल मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें