फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान समेट रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में धान इकट्ठा कर रही 69 वर्षीय महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। मृतका की पहचान लाडवा के वार्ड चार निवासी जसवंती देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जसवंती देवी अनाज मंडी में धान समेट रही थीं। इसी दौरान वह एक ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक का पहिया ऊपर से गुजरने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मंडी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को इकट्ठा होते देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
जांच अधिकारी शमशेर सिंह और थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतका के बेटे राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से भागे ट्रक चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें