पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर बुधवार दोपहर बाद सिवाह गांव के पास रोड पार कर रही बुजुर्ग महिला भतेरी (73) निवासी सौदापुर को दिल्ली की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में पहुंचा। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। सौदापुर के मुकेश ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को अपनी मां भतेरी को लेकर सिवाह ईसीएचएस आर्मी डिस्पेंसरी से दवाई लेने के लिए आए थे।
दवा लेने के बाद वह पीर के सामने रोड पार करने लगे। उसी समय दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कर ने उनकी मां को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।