पानीपत। सेक्टर-6 के पास डाउन लाइन पर वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन मृतक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जीआरपी टीम को एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचवाया। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। बुजुर्ग महिला की उम्र करीब 65 से 70 के बीच है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह हादसा रेलवे लाइन पार करते हुए हुआ है। संवाद