फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। रिशपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवाल बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल बुजुर्ग का तीन दिन तक निजी अस्पताल में इलाज चला। रविवार शाम को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे के बयानों पर सनौली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

छाजपुर कलां गांव निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उसके पिता रोशनलाल (62) 21 नवंबर को अपनी निजी काम से उत्तर प्रदेश के शामली गए थे। वह शाम को घर लौट रहे थे। शाम छह बजे रिशपुर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसके पिता रोशनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। एक राहगीर ने उसे कॉल कर इस बारे में बताया। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और पिता को पानीपत ले गया । उसने संजय चौक के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। यहां रविवार शाम को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें