फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



पानीपत। जीटी रोड सिवाह के पास सड़क पार करते समय एक माली की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह परिवार के साथ सिवाह के पास एक नर्सरी में किराये पर रहता था। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव रग्घा खेड़ा निवासी सुखबीर ने बताया कि उसके पिता राधेलाल रविवार सुबह सड़क पार कर रहे थे। इसी वक्त उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह अपने पिता को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें