फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वजों से मिला 20 तोले सोने ो बच्चों में बांटने के लिए बैंक से लेकर आए बुजुर्ग दंपती, चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन में एक मकान से 20 तोले सोना चोरी हो गया। दंपती सोने को बैंक के लॉकर से निकालकर बच्चों को देने के लिए लेकर आए थे। बच्चों को देने से पहले ही वह घर से ही चोरी हो गया। दंपती ने घर में काम करने वाली तीन नौकरानियों पर चोरी का शक जताया है और मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी विनोद कुमार कालडा(74) ने बताया कि वह बच्चों को पूर्वजों से मिले 20 तोले सोने और उनकी कमाई हुई संपत्ति को बच्चों को सौंपना चाहते थे। इसलिए वह अपनी पत्नी नीलम कालडा के साथ 12 मई को भारतीय स्टेट बैंक के लॉकर से 20 तोले सोने को घर ले आए और उन्होंने उसे अलमारी में रख दिया। दंपती ने बताया कि उन्होंने घर में काम के लिए तीन नौकरानियों को रखा हुआ है। जिसमें एक फुल टाइम मेड है, जबकि दो एक से दो घंटे में सारा काम निपटाकर चली जाती थीं।
फुल टाइम मेड नौकरानी का उनके कमरों में भी आना जाना था। उसको पता था कि उनके जेवरात और अन्य दस्तावेज कहां रखे रहते हैं। उन्होंने 17 मई को अलमारी को चेक किया तो 20 तोले सोना चोरी मिला। उन्होंने परिवार के सदस्यों को इकट्ठा किया और पूछताछ की, लेकिन किसी के पास कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन

नौकरानियों से पूछताछ की तो घबरा गई फुल टाइम नौकरानी
विनोद ने बताया कि उन्होंने तीनों नौकरानियों को इकट्ठा किया और सोने के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के समय फुल टाइम नौकरानी डर गई। वह इधर-उधर देखने लगी और तरह-तरह की बातें करने लगी। उन्होंने शक के आधार पर उसको सोना लौटाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने उसको नौकरी से हटा दिया। आरोप है कि तीनों नौकरानियों में से किसी एक ने ही सोना चोरी किया है।
विज्ञापन

वर्जन
विनोद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें