फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में अठारह घायल

Sun, 28 Sep 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पूठर गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 18 लोग घायल हो गए और कई पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर वर्दी फाड़ दी गई। विवाद का कारण जमीन का एक टुकड़ा बताया जा रहा है और इसको लेकर कई बार समझौता हो चुका है। गांव में हवाई फायर के बाद दहशत मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाहर से आए लोगों की गाड़ी को तोड़ दिया और कई लोगों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट व पुलिस कर्मियों की शिकायत पर एक पार्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना इसराना के अंतर्गत पूठर गांव में मामला रविवार दोपहर का है। पूठर निवासी नीर पुत्र सुलतान ट्रैक्टर लेकर खेत के लिए निकला था, लेकिन गली तंग होने की वजह से सतबीर के चबूतरे से उसका ट्रैक्टर टकरा गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पहले तनातनी हो गई और बाद में मामला बिगड़ गया। आरोप है कि सतबीर ने सुलतान पक्ष को सबक सिखाने के लिए सात-आठ युवकों को बाहर से फोन करके बुला लिया।
विज्ञापन


इन युवकों ने आते ही सुलतान के परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें सुलतान परिवार के कई लोग जख्मी हो गए। युवकों ने हवाई फायर कर दहशत फैलाने की भी कोशिश की। इसी बीच झगड़े की आवाज सुनकर गांव के दूसरे लोग मौके पर पहुुंच गए। ग्रामीणों को आता देख युवक वहां से भागने लगे और अपनी कार वहीं छोड़ दी। गुस्साए ग्रामीणों ने युवकों की कार को बुरी तरह से तोड़ दिया।

उधर, भागते समय कुछ युवक एक मकान में जा छिपे। इन्हें ग्रामीणों ने वहीं दबोच लिया और घर को बाहर से ताला लगा दिया। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने घर में बंधक बनाए गए युवकों को भी काबू कर लिया है। सूचना पाकर डीएसपी राजेंद्र सिंह व थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में घेराबंदी कर दी। इसमें एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के 12 लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में दाखिल कराया और पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

बीच बचाव करने उतरे पुलिस कर्मियों की फाड़ी वर्दी
पूठर गांव में दो पक्षों में विवाद होने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। दोनों पक्षों ने पंचायत में फैसला करने पर सहमति जता दी। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के कई जवान बीच बचाव करने पहुंचे। उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की और कई कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। डीएसपी राजेंद्र सिंह ने भी काफी मशक्कत के बाद उनको काबू किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें