फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंस सेट व क्लीन स्लाइड नहीं, पुरानों को धोकर कर रहे यूज

Sun, 14 Sep 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाती मौसम में फॉगिंग तक न करा पाने वाला स्वास्थ्य विभाग लैब में क्लीन स्लाइड व लैंस सेट की भी व्यवस्था नहीं कर पाया है। ऐसे में पीएचसी व सीएचसी से लेकर कई लैब में यूज की हुई क्लीन स्लाइड व लैंस सेट को धोकर प्रयोग में लाया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी इन सब से अनभिज्ञ बने हुए हैं और कुछ भी बोलने से टल रहे हैं। वहीं इससे कर्मियों के साथ बीमार लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


बरसाती मौसम शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग से लेकर लैब में क्लीन स्लाइड व लैंस सेट समेत दूसरे प्रबंध कर लेता है। विभाग के पास इसको लेकर पूरा बजट आता है और विभाग द्वारा समय रहते इसकी मांग भी आला अधिकारियों से कर दी जाती है। इस बार भी क्लीन स्लाइड व लैंस सेट समेत फॉगिंग की मांग की गई थी। स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग के लिए दवा नहीं भेज सका था। वहीं क्लीन स्लाइड व लैंस सेट भी नहीं भेज सका।

बजट के कारण अटके लैंस सेट व क्लीन स्लाइड
स्वास्थ्य विभाग के जानकारों की मानें तो लैंस सेट व क्लीन स्लाइड न आने का कारण बजट पर्याप्त न होना है। बताया जा रहा है कि  बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही मांग भेज दी गई थी, लेकिन क्लीन स्लाइड व लैंस सेट का आर्डर नहीं आ सका जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन


कई कर्मियों को धोने में लगाया
स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी लैंस सेट व क्लीन स्लाइड को धोने में लगे हुए हैं। ये लोग इनको साफ पानी में धोकर साफ करते हैं। इनको खुले में सूखाकर फिर से प्रयोग के लिए मांग अनुसार पीएचसी व सीएचसी में भेज रहे हैं।

स्टॉक भी हो गया खत्म
जिले की पीएचसी व सीएचसी में पिछले माह से क्लीन स्लाइड व लैंस सेट की कमी चल रही है। जानकारों की मानें तो गत माह इनके लिए स्टोर में कुछ ही स्टॉक था। विभागीय अधिकारी क्लीन स्लाइड व लैंस सेट के जल्द ही आने के कयास लगा रहे थे, लेकिन एक लंबे समय बाद भी जिला स्तर पर इनकी व्यवस्था नहीं हो सकी।

स्वास्थ्य पर पड़ सकती है भारी
क्लीन स्लाइड व लैंस सेट ब्लड का सैंपल लेते समय प्रयोग में लाई जाती है। इनका प्रबंध न होने पर कई जगह पुराने स्लाइड व सेट प्रयोग में लाए जा रहे हैं। ऐसे में मरीज की बीमारी का पता ठीक से न चलने के साथ क्लीन स्लाइड दोबारा लगने पर कोई भी बीमारी लग सकती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें