फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: -मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें लेट

Mon, 27 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन में चढ़नेे के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्री आपस में धक्का-मुक्की करते नजर आए। उधर ट्रेनाें के देर से आने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते यात्रियों को घंटों तक अपनी ट्रेनों को इंतजार करना पड़ा।
बिहार जाने यात्रियों के साथ सामान ज्यादा होने के कारण उन्हें ट्रेनों में चढ़ते समय परेशानी का सामना करना पड़ा। बिहार जाने वाले यात्री बसों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। ट्रेनों की देरी से भी यात्री स्टेशन पर परेशान नजर आए। रविवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें देरी पर स्टेशन पर यात्रियों को घंटों तक अपनी ट्रेनों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यात्री संतोष और मनोज ने बताया कि वह अपने ट्रेन के आने के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही स्टेशन पर आ गए थे। स्टेशन पर आने बाद पता चला कि हमारी ट्रेन सवा घंटे की देरी से आ रही है। स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है ऐसे में स्टेशन पर बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल रही है इतना लंबा इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। ट्रेनों के अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि इतना लंबा इंतजार कर परेशान न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।

बॉक्स

ये ट्रेनें आई देरी से

मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा एक घंटा, हीराकुंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस पौना घंटा, जम्मू तवी एक्सप्रेस 42 मिनट और झेलम एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा एक घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस आरा घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा एक घंटा और सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए ट्रेनों के ठहराव की समय थोड़ा बढ़ा दिया जाता है ताकि यात्रियों के ज्यादा परेशानी न हो। लंबे रूट की कुछ ट्रेनें स्टेशन पर देरी से आई। इन ट्रेनों की जानकारी हमारे पास भी देरी से आती है। स्टेशन पर यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें