पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के इंटर्नशिप सेल ने आईसीटी अकादमी और द एआई स्कूल हैदराबाद के सहयोग से आयोजित 120 घंटे की ऑनलाइन एआई वर्चुअल इंटर्नशिप पूरी की। इसमें आठ विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने बिना कोडिंग के एआई एजेंट बनाने और उनकी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान रोजगार के नए अवसरों के लिए महत्वपूर्ण है। उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान और मार्केटिंग विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम ने भी विद्यार्थियों को निरंतर नई तकनीक सीखने के लिए प्रेरित किया।
इंटर्नशिप सेल समन्वयक डॉ. चेतना नरूला ने कहा कि उभरती तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान समय की आवश्यकता है। सॉफ्ट स्किल ट्रेनर शिखा जुनेजा की आयोजन में विशेष भूमिका रही।