फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ पुतला फूंका

Mon, 15 Jun 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की जिला कमेटी ने रविवार को भाजपा शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

राज्य कमेटी सदस्य सुनील दत्त और जिला सचिव सुरेंद्र मलिक ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और घरेलू एलपीजी गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे महंगाई बढ़ी है, जिससे मेहनतकश परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।
आरोप जताते हुए कहा कि मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, और उन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। किसान फसल की बढ़ती लागत के कारण कर्ज के जाल में फंस रहे हैं, उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा। बढ़ते आर्थिक संकट के चलते किसान आत्महत्या करने या जमीन बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बेरोजगार युवा रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, और नीट तथा सीबीएसई परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर भी रोष है। इस मौके पर पार्टी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ 30 जून तक विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की। इस अवधि में विभिन्न सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सुनील दत्त, सुरेंद्र मलिक, राजपाल, राजेंद्र छौक्कर और पवन सैनी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें