फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बहरामपुर के नायब सूबेदार को शिक्षामंत्री की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। बहरामपुर गांव में कारगिल के शहीद नायब सूबेदार महेंद्र पोसवाल की याद में शहीदी दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर रहे। उन्होंने सूबेदार महेंद्र पोसवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सेना में भर्ती होने के लिए बड़ा दिल चाहिए, जो हमारे नायक सूबेदार महेंद्र सिंह पोसवाल में था और वे शहीद हुए। आज उनका नाम सम्मान से लिया जाता है। अपने बच्चों को भी इस प्रकार के संस्कार दें कि वे जीवन में आगे बढ़ें और उनके अंदर भी देशभक्ति की भावना जागृत हो।

उन्होंने शहीद के नाम पर कॉलेज का नाम रखने की घोषणा की। रिटायर्ड कैप्टन पालीराम पोसवाल ने कहा कि सेवानिवृति से एक महीना पहले ही दुश्मनों के साथ लड़ते हुए उनका भाई शहीद हुआ था। उन पर गर्व है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण किवाना, नरेश पोसवाल, करण सिंह पसीना, राजकुमार, मदन, गोपाल रावल, कटार सिंह और सरपंच छाजपुर राजेंद्र रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सैनिक कल्याण संगठन ने बहरामपुर में नायब सूबेदार महेंद्र सिंह पोसवाल और अत्तौलापुर में शहीद सिपाही सुशील कुमार को उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष राजवीर शर्मा और संगठन के पूर्व सैनिकों ने 1999 कारगिल युद्ध में बलिदान हुए सिपाही सुशील कुमार के बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव अत्तौलापुर में पहुंचे। जिलाध्यक्ष से ग्राम पंचायत के माध्यम शहीद के नाम प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएं। संगठन प्रशासन से उनके नाम स्कूल या किसी अस्पताल का नाम करवाने की मांग करेगा। संगठन ने शहीद नायब सूबेदार महेंद्र सिंह पोसवाल को श्रद्धांजलि दी। गांव बहरामपुर में उनकी वीरांगना को शाल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। शहीद के नाम से गांव में स्कूल का नाम रखने के लिए ग्राम पंचायत सरपंच से बात की। इस मौके पर सूबेदार महेंद्र सिंह, चीफ पट्टी ऑफिसर सूबेसिंह, नायक सूबेदार जयभगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें