फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं शिक्षा, व्यक्तित्व विकास भी जरूरी : डॉ. दिनेश कुमार

विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के समापन पर सम्मानित स्वयंसे
विज्ञापन
किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं शिक्षा, व्यक्तित्व विकास भी जरूरी : डॉ. दिनेश कुमार
विज्ञापन

- राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर का समापन, सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। इसी दिशा में हरियाणा शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत है। यह बात एनएसएस के राज्य समन्वयक डॉ. दिनेश कुमार ने असंध रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुण विकसित करने का सशक्त माध्यम है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे अभियानों में भाग लेकर समाज की समस्याओं को समझते हैं।
विज्ञापन


जिला समन्वयक सुनील मलिक ने कहा कि शिक्षा विभाग का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को जिम्मेदार, संवेदनशील, आत्मनिर्भर और संस्कारवान नागरिक बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शिविर के दौरान पेंटिंग, स्लोगन, कविता पाठ, भाषण, एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, पोस्टर मेकिंग, दौड़ और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रोशन कुमार, साक्षी और नैन्सी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि हिमांशी ने शिविर की सात दिवसीय गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रधानाचार्य रणदीप मान को एनएसएस लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिविर का संचालन जिला समन्वयक सुनील मलिक के नेतृत्व में हुआ। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति मलिक ने किया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल निदेशक मनोज धमीजा, प्रदीप मलिक, पवन गौतम, मन्नू देशवाल व सुनीता देवी उपस्थित रही।
23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें